फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कालाकांकर में जर्जर हुए छात्रावास, विद्यार्थियों ने छोड़ा कमरा

Mon, 20 Nov 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कालाकांकर में ​स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा बनवाया गया बदहाल पड़ा छात्रावास। संवाद
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के लिए बने छात्रावास देख रेख के अभाव में जर्जर हो गए हैं। परिसर के अंदर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गेट खराब होकर टूट गए हैं। खुले हुए तारों का जाल चारों तरफ बिछा हुआ है। छत से पानी टपक रहा है। भवन जर्जर देख विद्यार्थियों ने कमरा ही छोड़ दिया है। इसके बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से करोड़ों की लागत से छह छात्रावास बनाए गए हैं। बाबागंज, लालगंज, पट्टी व रामपुर संग्रामगढ़ में एक-एक छात्रावास बना हुआ है। कालाकांकर में दो छात्रावास बनाए गए हैं। अपने घरों से दूर रहकर अध्ययन करने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाए गए हैं।
इन छात्रावासों में में विद्यार्थियों को निशुल्क आवास, फर्नीचर और बिजली प्रदान किए जाने का नियम है। इसके बावजूद सभी छात्रावास देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो गए हैं। परिसर के अंदर चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। भवन में लगे हुए बिजली के तार खुले हुए हैं। इन खुले तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कमरों में सीलन होने से करंट भी उतरता रहता है। जलापूर्ति के लिए स्थापित मोटर खराब हैं। विद्यार्थियों ने अपने पैसे से मोटर ठीक कराई है। विद्यार्थियों को सोने के लिए मिले तख्त टूट गए हैं।
विज्ञापन

कालाकांकर में छात्रावास में खामियों को देखकर विद्यार्थियों ने रहना छोड़ दिया है। इस भवन में गेट तक नहीं लगे हैं। दूसरे छात्रावास में 25 विद्यार्थी ही रहते हैं। सबसे जर्जर स्थिति लालगंज छात्रावास की है। खुले तारों के बीच जर्जर भवन में विद्यार्थी रहने को मजबूर हैं। भवन की दीवार जगह-जगह जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो गई है। लालगंज के छात्रावास में कुल 48 विद्यार्थी रहते हैं।
-
विद्यार्थियों ने बताई हकीकत
कौशाम्बी के ओमप्रकाश, रायबरेली के दीपक, पंकज, अमन और रामपुर बावली के कुलदीप सरोज ने बताया कि आवास में किसी तरह की सुविधा नहीं दी गई। भवन जर्जर हो गए। बरसात के दिनों में पानी टपकता है। चारों तरफ लगे तार खुले हुए हैं। जलापूर्ति की सुविधा नहीं है। जांच करने के लिए अधिकारी आते हैं। समस्याओं की जानकारी दी जाती है,इसके बाद कोई सुनवाई नहीं होती है।
-
छात्रावासों का क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण कराया जाता है। भवन जर्जर होने की जानकारी नहीं है। निरीक्षण कराकर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
- राजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी।

कालाकांकर में स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा बनवाया गया बदहाल पड़ा छात्रावास। संवाद

कालाकांकर में स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा बनवाया गया बदहाल पड़ा छात्रावास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें