सुबह घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से हुई तो परिजन सन्न रह गए। तत्काल परिजन घर पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बता दें कि तीन दिन पहले दहिला मऊ निवासी अरुण कुमार सिंह के घर भी लाखों की चोरी हो गई थी।
शहर के सदर मोड़ निवासी कुंवर बहादुर सिंह के घर में लाखों की चोरी से इलाके में दहशत फैल गई है। चोरों ने तीन लाख नकद समेत 25 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया गया। कुंवर बहादुर सिंह मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और परिजन भी उनके साथ थे। सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया है।
सुबह घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से हुई तो परिजन सन्न रह गए। तत्काल परिजन घर पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बता दें कि तीन दिन पहले दहिला मऊ निवासी अरुण कुमार सिंह के घर भी लाखों की चोरी हो गई थी। पुलिस चोरी का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है।