फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम-कानून ठेंगे पर, हाईवे पर लगा दिए हैं होर्डिंग्स

विज्ञापन
निर्मल तिराहे पर राजमार्ग किनारे सड़क से लगे पोल पर लगी होर्डिंग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रचार-प्रचार करने के लिए लगाई जाने वाली होर्डिंग्स के मानक तय हैं मगर नियम कानून ठेंगे पर रखते हुए लोग मनमानी करते हैं। विभागीय अधिकारियों की खामोशी से मनमानी करने वाले होर्डिंग्स हाईवे के किनारे लगा देते हें। जिससे वाहन चालकों को दिक्कते होती हैं और आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। जबकि हाईवे पर होर्डिंग्स लगाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

राजमार्ग के किनारे होर्डिंग्स लगाया जाना प्रतिबंधित है। मगर इसका पालन नहीं हो रहा है। शहर के अलावा जनपद से गुजरे हाईवे के किनारे लोगों ने होर्डिंग्स लगा रखी है। अहम बात यह है कि अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। जनपद की सीमा से लेकर प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, जौनपुर तक हाईवे पर होर्डिंग्स दिखाई देती हैं। यह होर्डिंग्स राजनैतिक के अलावा व्यवसायिक भी होती हैं। शहर में तो लोग बिजली के पोल के सहारे भी होर्डिंग्स लगा दिए हैं। भुपियामऊ, देल्हूपुर, लालगंज, कुंडा, रानीगंज समेत छोटी बाजारों में भी होर्डिंग्स की भरमार है। बेल्हा देवी पुल, चिलबिला, सोनावां तक होर्डिंग्स लगाई गई हैं। नगर निकाय क्षेत्र के अलावा भी लगाई गई होर्डिंग्स दुर्घटनाओं को आमंत्रित करती रहती हैं। सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को होती है। रात में होर्डिंग्स के कारण सामने से आने वाले वाहन कभी नजर नहीं आते। जिससे दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
300 से अधिक स्थानों पर हाईवे के किनारे लगी हैं होर्डिंग्स
जनपद से प्रयागराज- अयोध्या और लखनऊ- प्रयागराज राजमार्ग गुजरा है। इन राजमार्गों पर तहसील व नगर पंचायत और नगर पालिका भी स्थित हैं। जिले से गुजरे हाईवे के किनारे 300 से अधिक अवैध होर्डिंग्स लगाई गई हैं। इन होर्डिंग्स से होने वाले खतरे की जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी है मगर वे उदासीन बने रहते हें। भले ही दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाती रहे। फिर भी उनकी चुप्पी नहीं टूटती।
विज्ञापन

होर्डिंग्स से रात में नहीं दिखते संकेतक
राजमार्ग के किनारे लगे होर्डिंग्स वाहन चालकों के लिए हादसे का सबब बने हुए हैं। अवैध होर्डिंग्स के चलते चालकों को रात में संकेतक नहीं दिखाई पड़ते। होर्डिंग्स के अलावा लोग डिवाइडर के बीच में लगे बिजली के पोल पर भी पोलबोर्ड लगा देते हैं।
राजमार्ग पर होर्डिंग्स लगाया जाना अवैध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखेंगे।
-मोहनलाल गुप्ता, एसडीएम सदर

एमडीपीजी कालेज के समीप राजमार्ग के किनारे लगी होर्डिंग्स। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

भंगवा चुंगी चौराहे पर राजमार्ग के किनारे पर लगी होर्डिंग्स। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें