फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हिस्ट्रीशीटर जुनैद ड्रग्स के साथ असलहों की भी करता था खरीद-फरोख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई व स्पेशल पुलिस की संयुक्त टीम ने ड्रग्स तस्कर जुनैद को बुधवार की रात 38.42 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस को हिस्ट्रीशीटर जुनैद पर असलहों की खरीद-फरोख्त की भी एफआईआर दर्ज मिली।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी निवासी हिस्ट्रीशीटर जुनैद बुधवार की रात ड्रग्स तस्करी के लिए घर से निकला था। पुलिस टीम ने सराय जमुआरी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
सीओ प्रदीप सिंह की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से 38.42 ग्राम एमडी बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ कंधई थाने के साथ पट्टी कोतवाली में 17 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 व 2020 में आरोपी के खिलाफ कंधई थाने में आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि नशीले पदार्थ की बिक्री से होने वाली कमाई से वह शौक पूरे करता था। कई आपराधिक मामलों में जुनैद के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हो चुका है। पूर्व में भी आरोपी जेल भी जा चुका है।

करैला बाजार से देवजानी तक दहशत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जुनैद की दहशत करैला बाजार से लेकर मेहंदिया, बरहू और पूरे देवजानी तक थी। एमडी बेचने के मामले में पहली बार आरोपी की गिरफ्तारी की गई। जबकि पहले से ही ड्रग्स कारोबार से जुड़ा था।

पट्टी से मुंबई तक नेटवर्क
सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि जुनैद के कारोबार का शुरुआती नेटवर्क पट्टी इलाके तक था। बाद में कारोबार बढ़ने के साथ आरोपी का नेटवर्क जौनपुर, सुल्तानपुर तक पहुंच गया। जांच में गुजरात से लेकर मुंबई तक जुनैद के नेटवर्क होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें