कोतवाली देहात क्षेत्र के भुवालपुर डोमीपुर निवासी डॉ. सुमनेश ने बड़ौदा यूपी बैंक शाखा मोहनगंज स्थित खाते से 2.50 लाख रुपये साइबर ठगी होने की शिकायत की है। वहीं, तिगुनाईतपुर निवासी प्रिंस पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि साइबर ठगों ने 23 से 31 मई के बीच एसबीआई और पीएनबी बैंक खाते से 4.28 लाख रुपये निकाल लिए।
जानकारी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर खाते से ट्रांजेक्शन को रोका गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के ही फुलवारी टेऊंगा निवासी आकाश गौतम ने भी 14 जून को एसबीआई बैंक खाते से 3.48 लाख रुपये साइबर ठगी होने की शिकायत की है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में जांच की जा रही है।