फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईटेंशन लाइन का टूटा तार, दो घंटे खड़ी रही मरुधर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा रेलवे स्टेशन पर बारिश के दौरान बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे बिजली की हाईटेंशन का तार टूट गया। जिस कारण वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस करीब दो घंटे गौरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। साथ ही प्रतापगढ़-वाराणसी मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

बारिश के कारण रेलवे कर्मियों को मरम्मत कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ा। गौरा स्टेशन मास्टर राजीव रंजन भारती ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। जिस कारण शाम 7.10 बजे गौरा रेलवे स्टेशन पहुंची मरुधर एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक खड़ी रही। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें