फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में सत्ता के नशे में चूर सांसद के करीबी की दनादन हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Wed, 02 Jun 2021 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • शहर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में लाइसेंसी रिवाल्वर से करते रहे फायरिंगए पुलिस कर रही छानबीन
  • मुकदमा दर्ज करने के बजाय कोतवाली में पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
pratapgarh news : शादी समारोह में पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते अपना दल एस के नेता पंकज शुक्ला। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुल्हन के द्वारा जयमाल स्टेज पर फायरिंग करने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि एक और शादी समारोह में सांसद के करीबी ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर कानून व्यवस्था की धज्जियां धुएं के साथ उड़ा दी। फिलहाल मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

 

सांसद संगम लाल गुप्ता के करीबी व अपना दल यस के प्रांतीय नेता पंकज शुक्ला के ऊपर सत्ता का नशा इस कदर चढ़ा कि वह मांगलिक कार्यक्रम में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दे दनादन फायरिंग करने लगे। देर रात कोतवाली में उनसे पूछताछ होती रही, परंतु पुलिस मुकदमा दर्ज करने से बचती नजर आई। सोशल मीडिया पर बुधवार की रात वीडियो क्लिप वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप में सांसद संगम लाल के करीबी व अपना दल एस के नेता पंकज शुक्ला सत्ता के नशे में चूर होकर कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से लगातार फायरिंग कर रहे हैं। उनके समर्थक उन्हें दूसरा लाइसेंसी असलहा भी लोड कर पकड़ा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर कोतवाली पुलिस को संबंधित वीडियो की छानबीन कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाल ने बताया कि अपना दल एस कि नेता पंकज शुक्ला द्वारा शहर के अचलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई है। पूछताछ के लिए उन्हें कोतवाली लाया गया है। खबर भेजे जाने तक उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें