फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : विधायक मन्नू अंसारी के गनर की कार्बाइन खोजेंगे जीआरपी थानाध्यक्ष

Thu, 27 Oct 2022 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

पुलिस अधीक्षक जीआरपी का आदेश मिलते ही जीआरपी एसओ अपनी टीम के साथ सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए। गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद सीट से विधायक मन्नू अंसारी का गनर राकेश कुमार निवासी प्रयागराज थाना हंडिया के नाहरपुर बरौत का रहने वाला है।
विज्ञापन
कार्बाईन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रमजीवी एक्सप्रेस में माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक भतीजे शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी के गनर पर हमला कर लूटी गई कार्बाइन अब जीआरपी थानाध्यक्ष खोजेंगे। पुलिस अधीक्षक जीआरपी का आदेश मिलते ही जीआरपी एसओ अपनी टीम के साथ सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए। गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद सीट से विधायक मन्नू अंसारी का गनर राकेश कुमार निवासी प्रयागराज थाना हंडिया के नाहरपुर बरौत का रहने वाला है।

विज्ञापन



वह दिवाली के दिन श्रमजीवी एक्सप्रेस से विधायक के पास लखनऊ जा रहा था। सुलतानपुर स्टेशन पहुंचने से पहले ही एक बदमाश ने उस पर चाकुओं से हमला कर उसकी कार्बाइन, कारतूस,मैगजीन लूट ली। बुधवार को एसपी जीआरपी सोमेन वर्मा ने लापरवाही बरतने पर जीआरपी सुलतानपुर के थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए कार्बाइन व लुटेरे को पकड़ने के लिए प्रतापगढ़ जीआरपी के थानाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ सुलतानपुर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें