फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी और सुलतानपुर के किराए से भी महंगा है प्लेटफार्म टिकट

विज्ञापन
Platform ticket more expensive than the fare of Amethi and Sultanpur
विज्ञापन
अमेठी ट्रेन से अमेठी और सुल्तानपुर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को चुकता करने वाले किराए से अधिक प्लेटफार्म के टिकट के लिए देना होगा। रेलवे बोर्ड ने प्लेटफार्म टिकट के दाम को 20 रुपये और बढ़ा दिया है। यानी अब 30 रुपये के बजाए यात्रियों को प्लेटफार्म टिकट के लिए 50 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जंक्शन से प्रयागराज के लिए 50 रुपये तो अमेठी और सुलतानपुर व मां बाराही देवी धाम के लिए 35 रुपये किराया लगता है। बुधवार को रेलवे बोर्ड ने प्लेटफार्म टिकट बढ़ाते हुए तीस के बजाए 50 रुपये कर दिया है। इससे अब यात्रियों को ट्रेन तक छोड़ने के लिए जाने वाले उनके परिवार के सदस्यों को 30 के बजाए 50 रुपये में प्लेटफार्म टिकट खरीदना होगा। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। जबकि प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर डेढ़ दर्जन ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
दूर दराज से आने वाले परिवार के सदस्यों को ट्रेन से उतारने व पहुंचाने के लिए प्लेटफार्म का टिकट लेने के लिए 50 रुपये खर्च करना होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि 26 अक्तूबर से 6 नवंबर तक प्लेटफार्म टिकट का दाम तीस के बजाए 50 रुपये कर दिया गया है। बुधवार की शाम तक केवल दो प्लेटफार्म टिकट ही बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें