लालगंज में सांसद व विधायक के स्वागत के दौरान जुटी भीड़। मीडिया प्रभारी
क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के साथ पहुंचे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का सोमवार को रामपुर खास में स्वागत हुआ। लालगंज में जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल है।
चीनी की मिठास भी आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय विकास योजनाओं को पूरा कराने में सहयोग का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि जनता के मान-सम्मान की रक्षा के साथ रामपुर खास का बहुमुखी विकास जारी रहेगा। इस मौके पर भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू मौजूद रहे। विधायक मोना ने खानापट्टी में चल रहे उर्स में चादरपोशी कर कौमी एकता की मजबूती का संकल्प दोहराया।