फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सात साल की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार, तनाव के चलते बाजार में फोर्स तैनात

Sat, 20 Dec 2025 06:27 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह बाजार में सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना को बाजार में ही रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक अंजाम देने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
दुष्कर्म का प्रयास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह बाजार में सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना को बाजार में ही रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक अंजाम देने का प्रयास कर रहा था। उसके चंगुल से छूटकर लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी तो लोग आग बबूला हो गए। घटना को लेकर बाजार में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। ऐहतिहात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आरोपी फिलहाल घर से फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन


रविवार को सायं करीब छह बजे बाजार की एक सात वर्षीय लड़की घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय का एक 32 साल का युवक लड़की को बहला फुसलाकर सूनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत करने का प्रयास करने लगा। शोरगुल मचाते हुए लड़की किसी तरह से भाग निकला और घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस लड़की को अपने साथ थाने ले गई है। बाजार में फोर्स तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें