फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की गोली से घायल बालिका ने तोड़ दिया दम, गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Wed, 27 May 2020 11:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
lali ( file photo) - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
रानीगंज इलाके में हैंडपंप पर पानी पीने के विवाद में दबंगों की फायरिंग में घायल बालिका ने प्रयागराज के एसआरएन में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद गांव में कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


 

रानीगंज थाने के मुनि का पुरवा में गोली से घायल बालिका की मौत के बाद गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : pratapgarh
रानीगंज थाना क्षेत्र के मुनी का पुरवा निवासी प्रेमचंद्र पांडेय की आठ वर्षीय बेटी लाली पांडेय को 20 मई की दोपहर हैंडपंप पर नहाते समय गांव के ही दबंगों ने गोली मार दी थी। हैंडपंप पर पानी पीने पहुंचे दबंग सबमर्सिबल बंद होने से नाराज थे। गंभीर रूप से घायल बालिका को आनन-फानन में परिजन एसआरएन प्रयागराज ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा था। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। 
 
विज्ञापन

रानीगंज थाने के मुनि का पुरवा में बाइक सवार युवकों ने इसी जगह मासूम लाली को मारी थी गोली। - फोटो : pratapgarh
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के साहिल, वसीम व इकलाख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपी साहिल व वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बुधवार को घटना में फरार तीसरे आरोपी इकलाख को भी पुलिस ने दबोच लिया। उसे जेल भेज दिया गया। दोपहर बाद लाली की मौत की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

एसओ रानीगंज प्रयागराज पहुंचे। वहां परिवार के लोगों से बातचीत कर शव का अंतिम संस्कार प्रयागराज में ही करा दिया। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि नामजद आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें