फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ः राजाभैया से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, सियासी गलियारों में अटकलें तेज

Wed, 27 May 2020 08:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

सूबे के काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह बुधवार को अचानक पूर्व मंत्री और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया से मुलाकात करने बेंती कोठी पहुंचे गए। वह करीब एक घंटे कोठी में रहे। इसके बाद वहीं से लखनऊ निकल गए। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि राजाभैया ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि मंत्री के साथ विकास कार्यों के बारे में चर्चा हुई। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह बुधवार की सुबह बेंती कोठी पहुंच गए। वहां पर उन्होंने पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने घंटेभर तक अकेले बात की। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद जिले के सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई। इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने लगे। इस मुलाकात को आने वाले पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जाने लगा।

विज्ञापन

राजा भैय्या
दरअसल, पंचायत चुनाव में जिला पंचायत और एमएलसी का चुनाव महत्वपूर्ण होगा। इसके बाद 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है। हालांकि पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री से क्षेत्रीय विकास के बारे में बात की गई। चारों ब्लाक में मजदूरों के लिए धन मुहैया कराए जाने, काम होने के बाद उसका भुगतान कराए के बारे में चर्चा हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें