फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अदरक, लहसुन 200 के पार, टमाटर पहुंचा 60 रुपये प्रति किग्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर, हरी धनिया, प्याज, लहसुन, अदरक, आलू, पालक और भिंडी समेत सभी सब्जियां महंगी हुई हैं। टमाटर के दाम दोगुना हो गए हैं।
विज्ञापन

अदरक और लहसुन के दाम 240 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। दस दिन पहले अदरक 120 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था। दुकानदार प्रवीण पाल ने बताया कि प्याज 20 रुपये से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। सहालग में अधिक मांग और मंडियों में कम आवक भी कीमतों में वृद्धि का कारण है। व्यापारी नकुल वर्मा के अनुसार, लौकी, बैंगन, भिंडी और हरी मिर्च के दाम भी बढ़े हैं। खीरा, गाजर जैसे सलाद के आइटम कोल्ड स्टोर से आते हैं और उनकी कीमत आवक पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

सब्जी - दाम पहलेअब

टमाटर30 रुपये किग्रा- 60 रुपये किग्रा
आलू-15 रुपये किग्रा 20 रुपये किग्रा

प्याज-20 रुपये किग्रा -40 रुपये किग्रा
हरी धनिया120 रुपये किग्रा200 रुपये किग्रा

लहसुन-140 रुपये किग्रा-240 रुपये किग्रा
अदरक-120 रुपये किग्रा-240 रुपये किग्रा

हरी मिर्च40 रुपये किग्रा- 60 रुपये किग्रा
पालक 40 रुपये किग्रा-80 रुपये किग्रा

नोटसब्जियों के दाम स्थानीय दुकानदार के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें