गौरा रेलवे स्टेशन के समीप क्रासिंग पर ट्रैक दुरुस्त करते कर्मचारी। संवाद
लखनऊ-वाराणसी रेलवे मार्ग पर गौरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बगैर किसी सूचना के रेलवे फाटक बंद कर मेन लाइन के पुराने स्लीपर बदले गए। अचानक फाटक बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
स्लीपर बदलने का कार्य बृहस्पतिवार रात नौ बजे से शुरू किया गया। शुक्रवार को दिन भर रेल कर्मचारी ट्रैक बदलते दिखे। सुरक्षा के मद्देनजर इस दौरान ट्रेनों का संचालन धीमी गति से किया गया। रेलवे फाटक को बंद रखा गया।
बगैर सूचना के रेलवे फाटक अचानक बंद होने से बेहदौल कला, बेहदौल खुर्द, कहला, भुजैनी, नारायणपुर, सुरवा मिश्रपुर, मेडुआडीह समेत 25 गांव के लोगों को परेशान होना पड़ा। चीफ पीडब्ल्यूआई अजय आनंद ने कहा कि पूर्व में इसकी सूचना एसओ फतनपुर, सीओ रानीगंज और एसडीएम को दी गई थी।