शहर के साथ ही सुदूर ग्रामीण इलाकों तक में गणपति आराधना की धूम है। विभिन्न पंडालों में सुबह-शाम भगवान गणेश का पूजन करने के लिए पंडाल में भक्तों की भीड़ जुट रही है। घरों में भी गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई है। शाम के समय गणपति पंडालों में रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो रही। पंडाल के पास ही समिति की ओर से पूजन कराने के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
शहर के दहिलामऊ, मीराभवन, पूरे ओझा, जोगापुर, श्याम बिहारी गली, जामताली, रानीगंज, चिलबिला, पट्टी, आसपुर देवसरा, संड़वा चंद्रिका बाजारों में भगवान गणेश तथा माता लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना कर सुबह तथा शाम के समय पूजन चल रहा है। लालगंज कस्बे में घुइसरनाथ धाम रोड के पास समिति के अध्यक्ष भोलानाथ, संरक्षक विनय शुक्ला की देखरेख में गणपति पंडाल सजाया गया है।
देल्हूपुर बाजार में गणेश मंदिर के बग़ल में सजे पंडाल में बप्पा विराजमान हैं। कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी सिंह,ग्राम प्रधान अरविंद सिंह,उदय प्रताप,दिलीप सिंह, अजीत सिंह, विकास सिंह पीयूष, तनुज सिंह, उमेश मिश्रा आदि व्यवस्था से जुड़े हैं।
..............
आज कलशयात्रा के बाद शुरु होगी श्रीरामकथा
प्रतापगढ़। किशोरी सदन में शुक्रवार को संघ विचार परिवार की ओर से आयोजित श्रीराम कथा से पहले महिला भक्तों की कलश यात्रा निकाली जाएगी। संयोजक सौरभ पांडेय के मुताबिक शाम के समय वृदांवन धाम के कथावाचक कृष्ण महाराज श्रीराम कथा प्रारंभ करेंगे। संवाद