फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेट फार्म से लेकर आराक्षण काउंटर पर जमी भीड़, यात्रियों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने पर रेलवे स्टेशन आरक्षण काउंटर पर टिकट वापस करने को लगी यात्? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के अचानक निरस्त होने की खबर पर यात्री परेशान हो उठे। प्लेटफार्म से लेकर आरक्षण काउंटर तक यात्री शोर शराबा करते हुए रेल प्रशासन को कोसते रहे। आरक्षित टिकट लेने वाले रिफंड लेने के लिए परेशान थे। वहीं जनरल टिकट लेने वाले यात्री पद्मावत एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना होने के लिए धक्का मुक्की करते रहे। इस दौरान कोरोना का खौफ यात्रियों को नहीं रहा।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर भले ही पूरे देश में सतर्कता बरने का निर्देश जारी हो रहा है, मगर पालन कराने वाले अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। शनिवार को वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त कर दी गई। जिसकी सूचना मिलते ही ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री परेशान हो उठे।बहुत से यात्री टिकट रिफंड करने के लिए धक्कामुक्की करते रहे। वहीं जनरल टिकट से सफर करने वाले यात्री पद्मावत एक्सप्रेस में सवार होने के लिए मारामारी करने लगे। शनिवार को जनता एक्प्रेस के निरस्त होने और नीलांचल एक्सप्रेस के चार घंटे तो अर्चना के डेढ़ घंटे की देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
थर्मल स्क्रीनिंग तक की नहीं है व्यवस्था
महानगरों से आने और जाने वाले यात्रियों की कोरोना जांच तो दूर थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करने तक की व्यवस्था नहीं है। बस स्टैंड हो य फिर रेलवे स्टेशन दोनों जगह यही हाल है। जबकि शासन बारबार लोगों को अलर्ट कर रहा है। यहां तक दूसरे प्रांत से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दिया है।

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त होने के कारण रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर पदमावत ट्रेन में ब- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें