फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ के लिए थाने पर बैठीं महिलाएं, पुलिस पर लगाया जांच में लीपापोती का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
जेठवारा थाने में धरने पर बैठी कुटिलिया से आयी पीड़ित महिलाएं। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटिलिया में छप्पर जलाने के मामले में पुलिस द्वारा की जा रही लीपापोती से आक्रोशित महिलाएं थाने पर पहुंचकर हंगामा करने लगीं। पुलिसकर्मी महिलाओं को हटाने का प्रयास करते रहे मगर वह मांग पूरी होने की जिद पर अड़ी थीं।
विज्ञापन

कुटिलिया की रहने वाली बड़का सरोज के छप्पर में गत दिनों कुछ लोगों ने आग लगा दिया था। आग लगने से उसकी गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। पीड़िता की ओर से पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी गई मगर पुलिस जांच करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की।
पीड़िता का आरोप है कि जेठवारा पुलिस आरोपियों से रुपये लेकर मामले को रफा-दफा करने पर तुली हुई है, जबकि आरोपी लगातार उसे व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर शनिवार को पीड़िता बड़का,उतरहिन, निर्मला, संगीता, डेरहिंन,हसना,छोटका,प्रमिला, खुशबु,समेत दर्जनों महिलाएं थाने पहुंचकर नारेबाजी करने लगीं।
विज्ञापन

महिलाओं के विरोध को देखते हुए पुलिसकर्मी हैरत में पड़ गए। महिलाएं थाने के गेट के सामने जमीन पर बैठकर इंसाफ की मांग करने लगीं। तीन घंटे प्रभारी थानाध्यक्ष कमरे से बाहर निकले और महिलाओं की बात सुनने के बजाय अपने आवास पर चले गए। इसके बाद थाने पर पहुंच रखने वाले कुछ लोग महिलाओं को समझाबुझा कर परिसर से बाहर जाने के लिए प्रयास करते रहे। महिलाएं जिद पर अड़ी रहीं। देर शाम महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने समझाबुझाकर घर भेज दिया।
सरकार की उपलब्धियों के प्रचार को रोका
केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करने वाले वाहन को रोकने के बाद शरारती तत्वों ने प्रचार बंद करा दिया। मामले की जानकारी के बाद भाजपा नेताओं संग पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर प्रचार वाहन लेकर लौट आई। इस मामले में प्रचार करने वालों ने पुलिस को तहरीर दी है।
जेठवारा के खटवारा गांव में शुक्रवार की शाम केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रचार करने के लिए लखनऊ से आया वाहन गया था। आरोप है कि प्रचार के दौरान गांव में विशेष समुदाय के लोगों ने वाहन को रोक लिया। वाहन रुकने के बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यों की निंदा करते हुए उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विरोध करने पर प्रचार वाहन के चालक व आपरेटर विकास बंशल से भिड़ गए और प्रचार सामग्री भी फाड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रचार प्रसार प्रमुख राजकुमार मिश्र ने मामले की सूचना जेठवारा पुलिस को दी। कुछ ही देर में भाजवा नेता संग पुलिस पहुंच गई। जेठवारा पुलिस प्रचार वाहन को लेकर वहां से वापस लौट आई। प्रचार वाहन के ऑपरेटर विकास बंसल निवासी ग्राम बिदौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ने खटवारा के रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें