उड़ीसा से ले आए थे गांजा
पुलिस बरामद गांजा व आरोपियों को लेकर थाने लौट आई। सभी को पुलिस ने कर्रा किया तो बताया कि बरामद गांजा उड़ीसा से आया था। जिसे बिहार के रहने वाले गांजा तस्कर ने मुहैया कराया था। पूछताछ में पकड़े गए बबलू सिंह समेत अन्य आरोपियों ने गांजा तस्करी में शामिल लोगों के नाम भी बताए। जिसके बाद पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी मगर कोई हाथ नहीं लगा।
गांजा तस्करी में नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी सगे भाई आशीष सिंह व विनोद सिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़े। इसके अलावा जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी अजीमुद्दीन भी हाथ लगा। पुलिस ने पकड़े गए चारों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। रानीगंज सीओ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। गांजा पहुंचाने में प्रयुक्त दो कारों के साथ ही बिक्री के 95,500 हजार रुपये बरामद हुए हैं। तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
लग्जरी वाहनों पर नहीं होता किसी को शक
सीओ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि गांजा तस्कर बबलू सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा से गांजा मंगाता था। उसके ठिकाने से आकर लोग गांजा ले जाते हैं। पुलिस को उन पर शक न हो। इसलिए लग्जरी कार का प्रयोग करते हैं। पुलिस की दबिश के दौरान आशीष , विनोद व अजीमुद्दीन गांजा लेने आए थे।