नबाबगंज थाने के वाजिदपुर में पुलिस द्वारा पकड़े गये शराब लदे ट्रक के साथ आरोपी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
आबकारी विभाग और नवाबगंज पुलिस ने सोमवार की रात 18 लाख रुपये की शराब बरामद की थी। अवैध शराब हरियाणा से चंडीगढ़ ले जाई जा रही थी। रातभर आबकारी विभाग के लोग शराब की पेटियां गिनते रहे। कुल 375 पेटी शराब बरामद की गई।
जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की रात नवाबगंज थाना क्षेत्र के महाराजा ढाबा बाजिदपुर में खड़े ट्रक की आबकारी निरीक्षक कुंडा और सदर ने नवाबगंज पुलिस के साथ तलाशी ली। इस दौरान उसमें सामानों के बीच अवैध शराब मिली। ट्रक से शराब उतरवाने के बाद गिनती कराई गई।
ट्रक में कुल 375 पेटी शराब लदी थी। ट्रक चड़ीगढ़ हरियाणा से बिहार जा रहा था। ट्रक ड्राइवर सहित चार लोगों को हिरासत में लेने के बाद लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया। आरोपी नरेश कुमार निवासी आलम सरिया धोरीमना बाड़मेर राजस्थान, नरेंद्र कुमार निवासी सन्नोड सदर बाड़मेर राजस्थान, बहादुर सिंह निवासी देवनारायन कालोनी जयपुर राजस्थान, राजवीर जाट निवासी जयपुर सिटी राजस्थान हैं।
नबाबगंज थाने के वाजिदपुर में पुलिस द्वारा पकड़े गये ट्रक से बरामद शराब। संवाद- फोटो : PRATAPGARH