फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डकैती की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को देल्हूपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक-एक पिस्टल और तमंचा, आठ कारतूस और डकैती में प्रयुक्त होने वाले हथौड़ा, छेनी, प्लास, रस्सी व तीन काले कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी कुशफरा गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। आरोपी सैफ एवं मेराज उर्फ आदिल के खिलाफ पूर्व में लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास जैसे जघन्य अपराध के एफआईआर दर्ज हैं।
सोमवार की रात चौकी प्रभारी अमित सिन्हा हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। मानधाता मोड़ पर संदिग्ध आरोपियों के एकत्रित होने की सूचना मुखबिर से मिली।
पुलिस टीम ने शनिदेव धाम गेट के आगे स्थित बाग में एकत्र हुए संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर दबोच लिया। हालांकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से भाग निकला। पुलिस टीम ने मानधाता थाना क्षेत्र के शोभीपुर निवासी मेराज उर्फ आदिल, देल्हूपुर थाना क्षेत्र के जद्दोपुर दिवैनी निवासी सैफ, रानीगंज थाना क्षेत्र के चकसारा निवासी सादाब, देल्हूपुर थाना क्षेत्र के बरसंडा निवासी नौशाद की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

मौके से भागे आरोपी की पहचान अंतू थाना क्षेत्र के पतुलकी निवासी साहिल खान के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से असलहे के अतिरिक्त तीन मोबाइल फोन व दो बाइक बरामद की गई। बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें