फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से बारह साल तक के साढ़े चार लाख बच्चों को लगेगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
Four and a half lakh children from five to twelve years will get anti-coronavirus vaccine
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जल्द ही जिले में पांच से बारह साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। शासन का आदेश मिलते ही टीकाकरण शुरू हो जाएगा। जिले में लगभग 4 लाख 59 हजार बच्चों का टीकाकरण करने की तैयारी है।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिले में पांच से बारह साल तक के बच्चों को चिह्नित करने का निर्देश दिया था। इस पर विभाग ने आशा बहुओं और एएनएम के माध्यम से सर्वे कराया। इस दौरान चार लाख 59 हजार बच्चों को कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन का आदेश मिलने के बाद बूथ बनाकर टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें