फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पांच प्लेटफॉर्म, वाटर कूलर तीन, दो से नहीं आता ठंडा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन के पांच प्लेटफॉर्म पर महज तीन वाटर कूलर लगे हैं। इसमें भी एक खराब है। जबकि स्टेशन पर रोजाना करीब पांच हजार यात्रियों का आवागमन होता है। यात्रियों ने बताया कि जो दो वाटर कूलर सही हैं, उनमें ठंडा पानी नहीं आता है। जिस वजह से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो वाटर कूलर लगे हैं। एक पार्सल घर और दूसरा फुटओवर ब्रिज के पास लगा। पार्सल घर के पास लगा वाटर कूलर खराब है। जबकि अन्य वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं निकलता है। वहीं, प्लेटफॉर्म पर लगी टोटियाें से खारा पानी आता है। जिससे यात्रियों की प्यास नहीं बुझ रही है।
मां बेल्हा देवी जंक्शन से हर दिन पांच ट्रेनें बनकर चलती हैं। जबकि सात ट्रेनें जंक्शन होकर गुजरती हैं। इसके बावजूद यात्रियों को गर्मी में ठंडा पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। जंक्शन के एक और दो नंबर प्लेटफॉर्म पर एक-एक वाटर कूलर काम कर रहा है। तीन, चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म के यात्रियों को शुद्ध पानी के लिए एक और दो नंबर प्लेटफॉर्म पर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें