फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पंकज शुक्ला हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

Sat, 11 Apr 2026 02:50 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

अंतू थाना क्षेत्र में चार अप्रैल को हुए पंकज शुक्ला हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी विवेक पांडेय और विपिन त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने पर विवेक पांडेय जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल विवेक पांडेय। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू थाना क्षेत्र में चार अप्रैल को हुए पंकज शुक्ला हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी विवेक पांडेय और विपिन त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने पर विवेक पांडेय जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि थाना प्रभारी अंतू अभिषेक सिरोही के निर्देशन में थाना क्षेत्र अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अंतू पुलिस ने पंकज शुक्ला हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहिया निवासी पंकज शुक्ला की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोपियों विवेक पांडेय और विपिन त्रिपाठी की किठावार के पास गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों विवेक पांडेय और विपिन त्रिपाठी की साक्ष्यों सबूतों की निशानदेही असलहे की बरामदगी के समय बैजलपुर मोड़ पर विवेक पांडे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी विवेक पांडेय के पैर में गोली लग गई। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी विवेक पांडेय ने पंकज शुक्ला की हत्या के कारण बताया। कहा कि पंकज से निजी रंजिश के कारण मृतक आए दिन उसे घूरता था। जिसके कारण आवेश में आकर उसने पंकज की रैबी रजानीपुर के सुनसान जगह पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज सचिन यादव, चौकी इंचार्ज किठावर रविन्द्र यादव मय टीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें