फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जून करमाही गांव में उतरेगा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला

विज्ञापन
बेलखरनाथ ब्लाक के करमाही गांव में सीएम के आगमन की तैयारी में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर सफाई म? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को विकासखंड बाबा बेलखरनाथधाम क्षेत्र के करमाही गांव आ रहे हैं। अभी लिखित कार्यक्रम नहीं आया है, मगर जानकारी मिलने के बाद हेलीपैड निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है। डीएम-एसपी ने गांव का दौरा कर सूबे के पूर्व जलशक्ति मंत्री और एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह के घर के निकट हेलीपैड निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम खराब होने से जिला प्रशासन दो हेलीपैड का निर्माण करा रहा है। कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज के बगल स्थित मनरेगा पार्क में भी हेलीपैड बनाया जा रहा है। हेलीपैड को भगवा रंग से रंगा गया है। दूसरा हेलीपैड पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के आवास के बगल करमाही गांव में बनाया जा रहा है। अगर मौसम साफ रहा और बरसात नहीं हुई तो करमाही गांव में सीएम का उड़नखटोला उतरेगा।
बारिश होने पर कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज के बगल स्थित मनरेगा पार्क में हेलिकॉप्टर उतरेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह की मां इंदुमती सिंह के निधन के बाद मुख्यमंत्री शोक जताने के लिए प्रतापगढ़ आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम डॉ.नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल ने तैयारियों का जायजा लिया। दोपहर में करमाही गांव में हुई बरसात के बाद हेलीपैड का निर्माण थोड़ी देर के लिए रोका गया था। हालांकि कुछ घंटे के बाद पुन: प्रारंभ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें