फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति समेत पांच लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
Five people including elderly couple found corona infected
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की जांच में बृहस्पतिवार को बुजुर्ग दंपती समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बाबागंज ब्लाक के झींगूर के 64 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार को जांच में बुजुर्ग दंपति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

बेटे ने बताया कि दवा देने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी घर नहीं आए हैं। इसी तरह मानधाता के हिंदूपुर गांव की एक 39 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परियावां का बुजुर्ग और कालाकांकर की 12 वर्षीय बालिका भी कोरोना की चपेट में आ गई है। सभी होम आइसोलेशन में हैं।
हालांकि इनकी देखरेख करने के लिए न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम जा रही है ओर न ही दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 18 हो गई है। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार कोरोना की जद में बुजुर्ग ज्यादा आ रहे हैं। सभी को बूस्टर डोज अवश्य लगवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें