फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : खेलते समय पानी के टब में गिरा मासूम, डूबने से चली गई जान

Thu, 23 Jun 2022 09:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बख्तावर का पुरवा बुलाकीपुर गांव निवासी आनंद मौर्या कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है। उसकी पत्नी बिट्टू अपने डेढ़ साले के बेटे शौर्य और परिजनों के साथ घर पर रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह शौर्य घर में खेल रहा था।
विज्ञापन
baby
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बख्तावर का पुरवा बुलाकीपुर गांव में बृहस्पतिवार को हुई एक हृदयविदारक घटना ने लोगों को झकझोर दिया। घर में खेल रहा डेढ़ साल का मासूम बालक अचानक पानी से भरे टब में गिर गया। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका। डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। काम में व्यस्त होने के कारण मां ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। काफी देर बाद घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन



बख्तावर का पुरवा बुलाकीपुर गांव निवासी आनंद मौर्या कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है। उसकी पत्नी बिट्टू अपने डेढ़ साले के बेटे शौर्य और परिजनों के साथ घर पर रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह शौर्य घर में खेल रहा था। मां बिटटू घर के काम में व्यस्त थी। खेलते हुए शौर्य घर के बगल में बने स्नानघर में चला गया। वहां पानी से भरा टब रखा था। खेलते समय अचानक शौर्य पानी से भरे टब में जा गिरा। काफी प्रयास के बाद भी वह बाहर नहीं निकल सका और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।


काफी देर तक शौर्य नहीं दिखा तो मां बिट्टू उसे ढूंढने लगी। इस दौरान वह टब में मृत मिला। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। घटना से घर में चीखपुकार मच गई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए पिता आनंद के आने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें