फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम-सीएम समेत भाजपा के पांच दिग्गजों ने हेलीकॉप्टर उतारने का नहीं जमा किया खर्च

Fri, 17 May 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री समेत दूसरे दलों के बड़े नेताओं ने प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया। प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर भाजपा, कांग्रेस व बसपा प्रत्याशी के लिए 20 हेलीकॉप्टर लेकर नेता आए थे। हेलीपैड की व्यवस्था संभालने के लिए फायरब्रिगेड के पास पार्टी के नेताओं को निर्धारित धनराशि जमा करने के बाद एनओसी लेनी होती थी। कांग्रेस व बसपा ने तो धनराशि जमा कर दी, लेकिन भाजपा नेताओं ने धनराशि जमा करने से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के स्टार प्रचारक व बड़े नेता प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए जिले के अलग-अलग स्थानों पर हेलीकॉप्टर उतरे थे। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका गांधी के अलावा 12 स्थानों पर हेलीकॉप्टर उतारा गया था।

बसपा सुप्रीमो मायावती का हेलीकाप्टर रानीगंज विधानसभा के छीटपुर में उतरा था। जबकि भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के स्टार प्रचारक सिने कलाकार पवन सिंह का उड़नखटोला भी उतरा था।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा के नेता सुनील ओझा भी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए हेलीकॉप्टर से ही प्रतापगढ़ आए थे। कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी ने फायरब्रिगेड से एनओसी लेने के लिए अनुमानित धनराधि जमा कर दी।

जबकि भाजपा नेता सुनील ओझा के हेलीकॉप्टर उतारने की धनराशि भी जमा कर दी गई। मगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व पवन सिंह का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरने के बाद भी निर्धारित धनराशि जमा नहीं की गई।

दूरी के हिसाब से तय होती है धनराशि
फायरब्रिगेड के साथ ही पुलिस विभाग की टीम हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मौजूद रहती है। हेलीकॉप्टर उतरने वाले हेलीपैड की मुख्यालय से दूरी के हिसाब से शुल्क जमा कराया जाता है। जिसमें 6 पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन, स्मोक कैंडल, टैंकर, वाहन के आने-जाने में ईंधन व रखरखाव को जोड़ा जाता है। लगभग 20 से 22 हजार रुपये का खर्च हेलीकॉप्टर उतारने के लिए फायरब्रिगेड का चुकता करना होता है। तभी विभाग की ओर से एनओसी जारी होती है और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ फायरब्रिगेड के वाहन व कर्मचारी मौजूद रहते हैं।

सबसे अधिक कांग्रेस ने हेलीकॉप्टर पर खर्च किए रुपये
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सबसे अधिक हेलीकॉप्टर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह ने उतारा है। प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रमोद तिवारी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, हार्दिक पटेल ने भी जिले की हर विधानसभाओं में जनसभा को संबोधित किया था। कांग्रेस ने करीब 2.75 लाख रुपये जमा किए तो वहीं बसपा ने 20,500 रुपये जमा किए। भाजपा की ओर से केवल 20000 रुपये ही जमा कराए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें