फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार बेल्हा में हुुंकार भरेंगे मोदी 

Wed, 01 May 2019 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बेल्हा में चुनावी ताल ठोकेंगे। अपने चिर-परिचित अंदाज में वह प्रतापगढ़ से ही अवध क्षेत्र को साधने का प्रयास करेंगे। 4 मई को जीआईसी में होने वाली सभा के जरिए प्रधानमंत्री विरोधी दलों पर वार करेंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में तमाम प्रयास के बाद भी व्यस्तता प्रतापगढ़ में उनकी सभा नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


ऐसे में इस बार मोदी की जनसभा होने से भाजपाइयों में जबरजस्त उत्साह है। मोदी की रैली कितनी असरदार होगी यह तो 23 मई के बाद ही पता चलेगा, लेकिन जनसभा को सफल बनाने और भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में पहली बार आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता व कौशांबी प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में राजकीय इंटर कालेज में 4 मई को जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली बार जनपद में आ रहे मोदी को देखने व सुनने वालों की भारी भीड़ आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अभी से ही तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही थी। देर शाम प्रधानमंत्री की सुरक्षा में रहने वाली एसपीजी टीम भी पहुंचकर परिसर का जायजा लिया। पुलिस लाइन में बनने वाले हेलीपैड पर भी नजर दौड़ाई। जिले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा होने के बाद अब मोदी की रैली को लेकर शीर्ष नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है।

पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तीन मई को होना था, लेकिन बाद में इसे परिवर्तित कर दिया गया। गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम सुबह के वक्त होगा।  भाजपा के रणनीतिकार मान रहे हैं कि मोदी गेम चेंजर होंगे। उनकी सभा के बाद चुनावी माहौल गरमा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें