फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट, युवक पर झोंका फायर

Wed, 10 Apr 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
गोली
विज्ञापन

रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक की जमकर पिटाई के बाद जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के बीजूमऊ निवासी शिखिल मिश्र पुत्र भैयालाल का गांव के ही विजय पटेल से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि सोमवार की रात दस बजे किसी कार्यक्रम में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसको लेकर विजय पटेल, अनिल पटेल, राजू पटेल व एक अज्ञात युवक के साथ लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से शिखिल पर टूट पड़े। जान बचाने के लिए वह घर की ओर भागा तो हमलावरों वे घर में घुसकर उसको लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से हमलावरों पर फायर झोंक दिया।

विज्ञापन


किसी तरह ग्रामीणों के जुटने पर उसकी जान बच सकी। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और पीड़ित को लेकर कोतवाली आ गई। यहां सोमवार की रात शिखिल की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें