फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले मौलाना पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक ऑडियो और वीडियो के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी मौलाना के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इलाके के लोगों के आक्रोश को देखते हुए मदाफरपुर चौकी प्रभारी ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दो दिन पहले थाने में पंचायत के दौरान मौलाना ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बंशीनी दर्जापुर निवासी मौलाना इरफान अंसारी कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कोनी धर्मापुर गांव स्थित एक मस्जिद में रहते हैं। आरोप है कि 28 जून को मौलाना इरफान ने धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणी की थी। गांव के ही अजीम के पिता ने नसबंदी कराई थी। जिसके बाद उससे व उसके परिजनों से समाज के लोगों को दूरी बनाने की बात कही थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। माहौल खराब होने लगा तो ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की।
कार्रवाई न होते देख अजीम समेत अन्य लोगों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने मंगलवार को मौलाना इरफान अंसारी को थाने बुलाया। जहां दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक पंचायत होती रही। दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी। सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकार करने के बाद उनके बीच समझौता हो गया था। इसके बाद भी इलाके में लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीण मौलाना इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार को कोहड़ौर पुलिस ने मदाफरपुर चौकी प्रभारी संदीप सिंह की तहरीर पर आरोपी मौलाना इरफान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें