फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के दौरान मारपीट फायरिंग, महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
ानधाता थाना क्षेत्र के औसा गुडुरू में दो पक्षों में मारपीट के दौरान तमंचा लेकर जाता युवक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भूमि विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। इसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक बकरे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होता रहा।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के औसा गुडुरु निवासी सद्दाम व आजाद के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद है। सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के लोगों ने विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इस बीच फायरिंग भी हुई। महिलाएं भी लाठी-डंडे चलाती रहीं।
शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। मारपीट में सद्दाम पक्ष से मो. शफीक , नौशाद, नूर आलम, रूबीना बानो व फरीदा बानो घायल हो गईं। फायरिंग के दौरान गोली लगने से पड़ोसी खुर्शीद के बकरे की मौत हो गई। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता में इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर तमंचा सहित मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। सीओ रानीगंज ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गोली चलने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें