फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में विवाद के बाद दुकानदार की लाठी से पीटकर हत्या

विज्ञापन
मृत धर्मेन्द्र पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रविवार रात शराब के नशे में हुए विवाद के बाद किराना दुकानदार की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे दीनानाथ निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय (42) की गांव में ही किराना की दुकान है। रविवार रात शराब के नशे में कुछ लोगों का दुकानदार धर्मेंद्र पांडेय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि नशे में धुत लोगों ने दुकानदार को लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन धर्मेंद्र को लालगंज सीएचसी ले गए। यहां हालत में सुधार होने पर परिजन उसे लेकर आधी रात घर लौट आए। सोमवार की सुबह धर्मेंद्र की तबीयत फिर से बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। दुकानदार की मौत की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी पर पुलिस गांव पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मामले में मृतक के चाचा सचिन पांडेय की तहरीर पर भवराम बोझी निवासी नीरज सरोज, ननिहाल उमापुर में रहने वाले लकी मिश्रा समेत कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बारे में सीओ ने बताया कि शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान दुकानदार को चोटें आईं। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

अक्सर दुकान पर बैठते थे आरोपी
दुकानदार की हत्या के आरोप जिन लोगों पर लगे हैं, वे अक्सर धर्मेंद्र की दुकान पर बैठते थे। मृतक व आरोपियों के बीच न तो ऐसी कोई रंजिश थी और न ही कोई कारण, जिससे हत्या जैसी वारदात की आशंका हो। ग्रामीणों के मुताबिक दुकान के आसपास अक्सर शराब की पार्टी होती थी। रविवार की शाम भी वहां शराब पार्टी हुई। उसके बाद धर्मेंद्र पांडेय दुकान के सामने बैठकर बातें कर रहे थे। इस बीच शराब के नशे में अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक आ पहुंची। मारपीट की घटना में घायल दुकानदार की बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें