फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फील्ड इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान, शव पहुंचने पर मचा कोहराम

Sun, 26 Mar 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। प्रयागराज के सहसो में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत फील्ड इंजीनियर ने अपने प्रबंधक की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की रात शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के उतरास गांव निवासी सूर्य लाल गुप्ता का बेटा श्रवण कुमार (25) रिलायंस जिओ कंपनी में फील्ड इंजीनियर के पद पर कार्य करता था। प्रयागराज के सहसों में किराए के कमरे में रहता था। बृहस्पतिवार को श्रवण कुमार ने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया। इसमें कंपनी के मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप है। मृतक के पिता सूर्य लाल गुप्ता की तहरीर पर सराय इनायत थाने में कंपनी के मैनेजर प्रमोद मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फोटो
ट्रेन की टक्कर से वृद्धा की मौत
ढकवा बाजार। आसपुर देवसरा क्षेत्र के नीमा गांव की रहने वाली कलहा देवी(80) शनिवार दोपहर घर से खेत की तरफ गई थी। रेलवे लाइन पार करते समय वृद्धा ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन


किशोरी के साथ की छेड़खानी
आसपुर देवसरा। आसपुर देवसरा इलाके की किशोरी अपनी बुआ के साथ पंपिंग सेट के पास काम करने गई थी। आरोप है कि लौटते समय गांव के ही एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद


ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, प्रयागराज रेफर
पट्टी। क्षेत्र के पूरे भीखा निवासी रमेश गौतम राज मिस्त्री हैं। शनिवार को वह साइकिल से कोंहडौर की ओर जा रहा था। रठवत गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने घायल राजमिस्त्री को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिला मेडिकल कॉलेज ने मरीज की तवियत बिगड़ते देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया है। घटना के बाद ट्रक वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें