फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत रख अक्षय सुहाग की कामना

Sun, 04 Sep 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
हरितालिका तीज पर बेलखरनाथ शिवधाम पर महिलाओं की भीड़ भोर से ही दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी। सुहागिन महिलाओं द्वारा अक्षय सुहाग की कामना से निर्जला व्रत रख कर शक्ति व शिव की उपासना की प्रथा आदि काल से चली आ रही है। यही कारण रहा कि बेलखरनाथ धाम पर सुहागिन महिलाओं का भोर से ही तांता लग गया। व्यास लालबिहारी ओझा ने बताया कि हरितालिका तीज का त्योहार रविवार को होने के कारण विशेष फलदायी है।
विज्ञापन


 इसमें सुहागिनें  निर्जला व्रत रखकर देवी जी व शिवजी की उपासना व आरधना करती हैं। इस त्योहार के अवसर पर चंद्र दर्शन न करने की सलाह महिलाओं को दी गई, क्योंकि गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होने के कारण इससे मना किया गया। धाम सेवा समिति के अध्यक्ष रमानाथ सिंह ने बताया कि सावन मास के बाद यह सबसे बड़ा पर्व शिव आराधना का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें