अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत गुरुवार को चिलबिला स्थित अवध विद्या एकेडमी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टर सुधांशु उपाध्याय ने बच्चों के सेहत की जांच की। शिविर में कई बच्चे एनिमिक मिले।
गुरुवार सुबह दस बजे डॉक्टर सुधांशु उपाध्याय चिलबिला अवध विद्या निकेतन विद्यालय में पहुंचे। करीब 247 बच्चों के सेहत की उन्होंने जांच की। इस दौरान 22 बच्चे जुकाम और बुखार से पीड़ित मिले। डॉक्टर ने बच्चों को दवाएं दीं। इसके अतिरिक्त 22 बच्चे एनीमिक मिले। बच्चों को हरी और पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह दी गई।
इस मौके पर श्रद्घा, इसरा, अद्रिका, जयश्री, रूही, रीता, आरोही, जाह्नवी, अंशिका, निकिता आदि छात्राएं शामिल रहीं। प्रबंधक अरुण ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर शिक्षक जगदीश, वंदना पांडेय, प्रवीन, नीलम, मनीषा आदि लोग मौजूद रहे।