फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की उम्र में लिया वीजा, 13 वर्ष में पहुंचा विदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की उम्र में लिया वीजा, 13 वर्ष में पहुंचा विदेश
विज्ञापन

जालसाजी कर लड़ा बीडीसी सदस्य का चुनाव, सीएम से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लालगंज के इदिलपुर गांव का एक युवक महज पांच साल की उम्र में फर्जी पते पर वीजा हासिल कर 13 वर्ष की उम्र में विदेश पहुंच गया। यहीं नहीं बीते पंचायत चुनाव में जालसाजी करके बीडीसी सदस्य का प्रत्याशी भी बन गया। हालांकि जनता ने उसे नकार दिया।
विज्ञापन

लालगंज इलाके के इदिलपुर गांव निवासी अकरम पुत्र नईम खान ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि गांव के ही मो. असलम पुत्र कलीम खान ने मदरसा बोर्ड से फर्जी हाईस्कूल का प्रमाणपत्र बनवाकर महज पांच साल में वीजा बनवा लिया और 13 साल की उम्र में विदेश पहुंच गया। बीडीसी सदस्य के चुनाव में फर्जी दस्तावेज लगाकर अपनी उम्र 27 वर्ष और शैक्षिक योग्यता प्राथमिक वर्ग दिखाकर चुनाव लड़ा। हालांकि चुनाव में जनता ने उसे ठुकरा दिया। आरोप है कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों से मिलान करने पर उम्र की सीमा चुनाव के लिए उपयुक्त नहीं है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कराकर दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें