महिला अस्पताल में कोरोना टीका लगाती नर्स। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
कोरोना का नया अवतार ओमिक्रॉन एक बार फिर से लोगों को डरा रहा है। जिले के हजारों लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने नहीं आ रहे थे। टीकाकरण केंद्रों पर जाने से कतरा रहे थे। अब ओमिक्रॉन के खतरे के बाद जिले के 22 टीकाकरण केंद्रों पर दूसरी डोज लगवाने की होड़ मची है।
देश में कोरोना के नए अवतार ओमिक्रॉन से पीड़ितों की संख्या में इजाफा होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज जल्द लगवाने की सलाह दी है। कोरोना की दूसरी लहर से सहमे लोगों ने छह माह पहले तेजी से वैक्सीन लगवाई थी।
जिले में हजारों लोग कोरोना की पहली वैक्सीन लगवाने के बाद दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं आ रहे थे। अब ओमिक्रॉन के डर से लोग वैक्सीन की दोनों डोज लेने के लिए सजग हो गए हैं। कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज, सदर व शहर क्षेत्र के 22 टीकाकरण केंद्रों पर बीते पांच दिनों में 70 हजार लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है।
पहली डोज लगवाने के बाद जिले में हजारों लोग दूसरी डोज लगवाने से कतरा रहे थे। पांच दिन के भीतर विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर लगभग 70 हजार लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।
महेश सिंह, टीकाकरण प्रभारी