फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में पिता-पुत्र को पीटा, रिपोर्ट 

Mon, 06 May 2019 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन

मुर्गी व्यापारी को रास्ते में रोककर दबंगों ने पीट दिया। उसकी बाइक भी तोड़ दी। साथ ही जेब से नगदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव निवासी रियाज अहमद पुत्र झगडू का आरोप है कि शनिवार की सुबह दस बजे भरोखन गांव से वह मुर्गियां लेकर घर जा रहा था।

विज्ञापन


रास्ते में तिवारीपुर गांव के समीप उसी गांव के सोनू तिवारी पुत्र राम इकबाल तिवारी ने कुछ लोगो के साथ उसे रोक लिया। उसकी पिटाई करन के बाद बाइक तोड़ दी। जेब में रखे तीन हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। इधर, होशियारपुर गांव में राजपति हरिजन पुत्र दुखी तथा उनके बेटे अजय को बीते शनिवार की रात उनके छोटे भाई रामअजोर ने रास्ते के विवाद में जमकर पीटा।

घायल भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि कोतवाली क्षेत्र के ही शेखपुर अठगवां गांव में शहनाज पत्नी फारुख को उसके देवर मंजूर तथा जेठ यूनुस ने घरेलू विवाद में लाठी डंडे से जमकर मारपीटा। महिला ने तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन



रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने
 कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट का अंदेशा होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को हिरासत में लिया है। गांव निवासी सत्यनारायण तिवारी एवं अंजली तिवारी के बीच रास्ते को लेकर विवाद है। रविवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
दो बाइक की भिड़ंत में युवक घायल 
पट्टी। दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के  मंहड़ौरा निवासी हेमंत यादव पुत्र सभाजीत (28) राजा बाजार से घर जा रहा था। फुलवरिया गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें