फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: इलाज के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक समर बहादुर सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंतू के सरायमहिमा निवासी समर बहादुर सिंह (56) की शनिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शनिवार देर शाम समर बहादुर के सीने में तेज दर्द उठा। तबीयत बिगड़ने पर भतीजा दुष्यंत सिंह उन्हें कार से मेडिकल कॉलेज ले जा रहा था। गायघाट पुल के पास शहर की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन दूसरे वाहन से समर बहादुर को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। समर बहादुर के दो बेटे थे। बड़े बेटे और बहू की कोरोना काल में ही मौत हो गई थी, जबकि छोटे बेटे की दो साल पहले सड़क हादसे में जान चली गई थी।
पत्नी शोभा सिंह और आठ साल की पोती सुदिच्छा के साथ घर पर रहते थे। खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें