फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की मड़ाई करते समय थ्रेसर की चपेट में आया ग्रामीण, चीथड़े उड़े

विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद में मड़ाई के दौरान मौत होने पर पहुंची पुलिस व लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बाबागंज। सरसों की मड़ाई कर रहा ग्रामीण झटका लगने से थ्रेसर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। यह देख मड़ाई कर रहे मजदूर और ड्राइवर ट्रैक्टर बंद कर भाग निकले। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतविक्षत शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के सरायस्वामी गांव निवासी श्यामलाल निर्मल (50) रविवार को सरसों की मड़ाई करने की तैयारी में जुटा था। सुबह 11 बजे वह फतुहाबाद में सरायस्वामी निवासी रामफेर दुबे के खेत में चल रहा ट्रैक्टर लाने के लिए गया। वहां पहुंचने के बाद वह मजदूरों के साथ थ्रेसर में सरसों लगाने लगा। इस दौरान अचानक श्यामलाल का हाथ थ्रेसर में फंस गया। झटके से उसका पूरा शरीर थ्रेसर में खींचता चला गया। यह देख मड़ाई कर रहे मजदूर भागने लगे। चालक भी ट्रैक्टर बंद कर मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षत-विक्षत शव थ्रेसर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्यामलाल की दो बेटियां और चार बेटे हैं। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें