फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के आश्वासन पर माने परिजन

विज्ञापन
पट्टी के बसौली में ग्राम प्रधान मृतक मनोज यादव के घर परिजनों को संतावना देेते कैैबिनेट मंत्री मो? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर प्रधान का शव रखकर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण पांच घंटे बाद बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के आश्वासन के बाद माने। शुक्रवार सुबह मंत्री मोती सिंह परिजनों से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई समेत सभी मांगें पूरी करने का भरोसा दिया। तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर परिजन प्रयागराज रवाना हुए। उधर, पुलिस ने कार मालिक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के बसौली गांव के प्रधान मनोज यादव की बुधवार रात पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर कुकुआर गांव के पास सामने से आ रही कार की टक्कर से मौत हो गई थी। हादसे में उनके साथ रहा छोटा भाई सोनू घायल हो गया था।
गुरुवार दोपहर बाद प्रधान का शव पोस्टमार्टम हाउस से घर पहुंचा तो परिजन बिलखने लगे। शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने करैला बाजार में शव पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। खबर मिलते एसडीएम पट्टी और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान के परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने कार चला रहे नशे में धुत पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

अफसरों के काफी समझाने के बाद भी लोग सड़क से हटने के लिए तैयार नहीं थे। रात करीब दस बजे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने घरवालों से बात कर उनकी मांगें माने जाने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग सड़क से हटे। शुक्रवार सुबह मंत्री मोती सिंह ने बसौली गांव पहुंचकर प्रधान के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वह शव का अंतिम संस्कार करने के लिए प्रयागराज रवाना हुए। मृतक प्रधान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
कार मालिक प्रधान हिरासत में, पूछताछ कर रही पुलिस
जिस कार की टक्कर से बसौली गांव के प्रधान मनोज यादव की मौत हुई वह सुलतानपुर जनपद के देहात कोतवाली के जानीपुर ग्राम प्रधान इसरार अहमद की है। पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया है। प्रधान ने बताया कि अमेठी कोतवाली में तैनात एक सिपाही का घर जौनपुर में है। उससे उसकी दोस्ती है। सिपाही को जब घर जाना होता था तो अपनी बाइक लेकर जानीपुर आता था। यहां से कार लेकर जाता था। बुधवार रात में भी सिपाही कार लेकर घर जा रहा था। इस बीच हादसा हो गया। पुुलिस ने सिपाही को भी कोतवाली बुलाया है।
नम आंखों से प्रधान मनोज यादव को दी अंतिम विदाई
प्रधान मनोज यादव की अंतिम विदाई में भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। मंत्री मोती सिंह की परिजनों से मुलाकात के बाद शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान बच्चा चौबे, ताज मोहम्मद, राणाप्रताप सिंह, रामकिशोर, रामजी गुप्ता, रमेश कुमार, हौसला प्रसाद शर्मा , रामसेवक वर्मा, कृष्णपाल पटेल, बचई, बेदी पांडे, श्यामू वर्मा, रामभुवाल यादव, रामकुमार गुप्ता, राममिलन पटेल, सभापति यादव, सुभाषचंद शर्मा, जय सिंह यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
छोटे भाई सोनू के पैर का होगा आपरेशन
प्रधान के छोटे भाई सोनू यादव भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रयागराज में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह खतरे से बाहर है। पैर की हड्डी टूट गई है, जिसका ऑपरेशन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें