फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
हाथरस की बेटी के साथ हुई हैवानियत के बाद बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी और उनसे हुई बदसलूकी से नाराज कांग्रेसियों ने शुक्रवार को नगर कोतवाली में प्रदर्शन किया। कांग्रेसी आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान कई बार उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों का प्रदर्शन उग्र होने पर पहुंचे सीओ सिटी सभी को गिरफ्तार कर कुशफरा स्थित शनिदेव धाम ले गए। लगभग तीन घंटे के बाद शाम को सभी को छोड़ा गया।
यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में दोपहर डेढ़ बजे नगर कोतवाली पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हम सड़कों पर संघर्ष करते रहेंगे। हमें कोई रोक नहीं पाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेसी नगर कोतवाली में बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। डा. प्रशांतदेव शुक्ल ने कहा कि योगी सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे हम झुकने वाले नहीं हैं। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। सीओ सिटी वहां पहुंचे और सभी को बस में बैठाकर कुशफरा स्थित शनिदेव धाम ले गए। करीब तीन घंटे बाद सभी को रिहा किया गया। इस मौके पर लालजी त्रिपाठी, इरफान अली, महेंद्र शुक्ल, विजयशंकर तिवारी, ज्यो ति तिवारी, सरोज कश्यप, इंद्राकर मिश्रा, आरपी वर्मा, उमेश तिवारी ,नीरज अग्रहरि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मंगरौरा ब्लाक में कांग्रेसियों ने दिया धरना
गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने मंगरौरा ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर परमानंद पांडेय, लक्ष्मीकांत मिश्र, दिवाकर द्विवेदी, सूर्यकांत मिश्र, रामफेर मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद इब्राहिम, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
कैंडल जलाकर हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की मांग
हैवानियत की शिकार हुई हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए डा. अंबेडकर सेवा समिति के लोगों ने शुक्रवार को कैंडल जलाकर न्याय दिलाने की मांग की। सुशीला कश्यप की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में वेदप्रकाश सरोज, सुशील कुमार, अर्जुन कुमार, अशोक कुमार, कल्पना कनौजिया, विमल, कमलेश, सुरेंद्र कुमार, शिवकुमार, महेशमणि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें