फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी, मौलवी परीक्षा की बढे़गी तिथि

Sat, 02 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुंशी, मौलवी, आलिम, कालिम और फाजिल की परीक्षाओं का कार्यक्रम बढ़ना लगभग तय है। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ऑनलाइन मिलेगा, मगर अभी इंटरनेट पर अपलोड नहीं हुआ है। हालांकि शनिवार को 70,000 कापियां डीआईओएस कार्यालय पहुंच गई हैं। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के बाद मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाने से इनकार के बाद यूपी बोर्ड के इंटर कॉलेजों में मुंशी, मौलवी सहित सभी परीक्षाएं होना निश्चित हो गया है। छह अप्रैल से प्रारंभ होने वाली परीक्षा के लिए समय कम होने कारण समय पर इसे शुरू कराना मुश्किल लग रहा है। इसलिए विभागीय अधिकारी भी परीक्षा तिथि में परिवर्तन होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


इधर शनिवार को मदरसा बोर्ड से 70,000 कापियां डीआईओएस कार्यालय भेज दी गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अरविंद प्रकाश ने बताया कि परीक्षार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जाना है, मगर अभी तक इंटरनेट पर बोर्ड ने अपलोड नहीं किया है। उन्होंने बताया कि शासन परीक्षा तिथि बढ़ाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि  मुंशी, मौलवी, आलिम, कालिम और फाजिल की परीक्षा के लिए कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज, जीजीआईसी मानिकपुर, जीजीआईसी विहार, जीजीआईसी प्रतापगढ़, गांधी इंटर कॉलेज सांगीपुर, जीजीआईसी खरवई, अष्टभुजा विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जेठवारा, तिलक इंटर कॉलेज प्रतापगढ़, सुखपतिराम इंटर कॉलेज साहबगंज, मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज चिलबिला, अनन्त प्रसाद इंटर कॉलेज भदोही, ग्राम इंटर कॉलेज देल्हूपुर, स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज, अवधेश विद्या निकेतन लालगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें