फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 तक हर घर को मिलेगा शुद्धपेय जल: मंत्री महेंद्र

विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में दीप जलाकर शुभारम्भ करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व क? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कृषि परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश ने क्रांति पैदा की है। तमाम परियोजनाओं का सफल संचालन करके योगी सरकार ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जल जीवन मिशन, कृषि सिंचाई योजना, अटल भूजल परियोजना ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें समाप्त कर दी है। आज पूरे भारतवर्ष में सबसे अधिक सिंचित भूमि का लक्ष्य भारत को ही प्राप्त हुआ है। 2024 तक हर घर को शुद्ध पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन

यह बातें जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बाबा बेलखरनाथ धाम के घाट के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि 25 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित कर प्रदेश की सरकार ने क्रांतिकारी कदम उठाया है। बाणसागर बुंदेलखंड अर्जुन परियोजना के जरिए आज गांव की तस्वीर बदल रही है। 14 लाख हेक्टेयर सिंचित भूमि का लक्ष्य हासिल करना सरकार के लिए गौरव की बात है। नमामि गंगे परियोजना से नदियों की स्वच्छता का अभियान चलाया गया।
बेलखरनाथ धाम के सौंदर्य और सुविधा को स्थापित करना प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि बेलखरनाथ धाम प्रदेश में नंबर 1 का दर्जा प्राप्त करेंगा। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के कोने-कोने तक स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक सभी गांव में पेयजल टंकियों के निर्माण की व्यवस्था शुरू हो जाएगा। भारत तेजी से बदल रहा है।
विज्ञापन

पुरानी सरकारों ने जंगलराज कायम किया था, योगी सरकार ने आज भयमुक्त समाज का भाव पैदा किया। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि पट्टी का समग्र विकास उनके मन का सपना है। जीवन की हर सांस पट्टी के विकास के लिए समर्पित है। आपस के रिश्तो को मजबूती से एक डोर में पिरोया जाए। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। विकास की सारी परियोजनाएं अपनी तीव्र गति से प्रारंभ हो गई है।
दिसंबर के अंतिम मास तक पट्टी विधानसभा की तमाम सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। इस दौरान प्रमुख रुप से मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, मंत्री प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, सुशील सिंह, कमलाकांत यादव, प्रमुख देवसरा राजीव प्रताप नंदन सिंह ,प्रमुख मगरौरा डीपी इंसान, पूनम इंसान, लवलेस पांडेय, उप जिलाधिकारी पट्टी डीपी सिंह, सीओ पट्टी दिलीप सिंह, लवलेश पांडेय, राजकुमार जायसवाल, सुधाकर सिंह, सोनू सिंह, रमानाथ सिंह, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।

बाबा बेलखरनाथ धाम में सई नदी घाट निर्माण का शुभारम्भ करते कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें