फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर पति ने डॉक्टर पर पत्नी को प्रेम जाल में फंसाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संडवाचंद्रिका सीएचसी में तैनात एक एएनएम के इंजीनियर पति ने डॉक्टर पर पत्नी को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगाया है। इंजीनियर पति ने सीएमओ और डीएम से भी इस मामले में शिकायत की है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज एएनएम का पति शनिवार देर शाम चार गाड़ियों के काफिले के साथ संडवाचंद्रिका सीएचसी पहुंच गया। इसकी भनक लगने पर आरोपी डॉक्टर पीछे के रास्ते से अस्पताल छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

अमेठी जनपद के गौरीगंज के एक इंजीनियर की शादी अमेठी खास की रहने वाली एएनएम के साथ छह महीने पहले हुई थी। एएनएम की तैनाती संडवाचंद्रिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर है। एएनएम का पति लखनऊ में इंजीनियर है। उसने सीएमओ और डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि संडवाचंद्रिका सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर ने उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसा लिया है।
जिसके चलते वह ससुराल नहीं जा रही है। फोन पर बात करना भी बंद कर दिया। ससुरालीजनों से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करती है। डॉक्टर ने उसकी पत्नी के खाते में एक लाख रुपये भी भेज दिए। इस बारे में डिप्टी सीएमओ एसके सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी डॉक्टर का कहना है कि उसका एएनएम से कोई लेना देना-नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें