फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 20 करोड़ के खर्च से सुधरेगी बिजली व्यवस्था

Thu, 07 Dec 2023 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
20 करोड़ के खर्च से सुधरेगी बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

- विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के लिए बदले जाएंगे वितरण परिवर्तक और बीसीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले में बिजली प्रणाली सुदृढ़ीकरण के लिए पॉवर काॅरपोरेशन 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा। शासन से बजट मिलने के बाद उपकेंद्र वार समस्याओं को चिह्नित कर लिया गया है। योजना के तहत कई विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता की वृद्धि के लिए पावर और वितरण परिवर्तक और बीबीसी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) बदले जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सड़कों के किनारे लगे वितरण परिवर्तक बीसीबी खराब हो गए हैं।
जिले के 12 विद्युत उपकेंद्रो पर 5 एमवीए (मेगा वोल्ट एंपीयर) के पावर परिवर्तक बदले जाएंगे। अब 10 एमवीए के पावर परिवर्तक लगाए जाएंगे। वहीं सड़कों के किनारे लगे विभिन्न क्षमता वाले 702 वितरण परिवर्तकों को भी बदला जाएगा। 15 विद्युत उपकेंद्रों के कंट्रोल रूम में लगे वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (बीबीसी) भी नए लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
शासन के निर्देश पर जिले में बिजली प्रणाली सुदृढ़ीकरण के लिए काम कराए जाएंगे। करीब 20 करोड़ के कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के लिए चिह्नित स्थानों पर पावर परिवर्तक, वितरण परिवर्तक और बीसीबी को बदले जाएंगे।
- इं. सत्यपाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें