फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बीमार युवक ने खड़ी कर दी बाइक, गार्डों ने घसीटकर पीटा

Thu, 07 Dec 2023 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रताप बहादुर चिकित्सालय में इलाज कराने आये युवक से गार्डाे द्वारा मारपीट के बाद पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
फोटो-14
विज्ञापन

बीमार युवक ने खड़ी कर दी बाइक, गार्डों ने घसीटकर पीटा
- हंगामे के बाद पहुंची पुलिस बीमार युवक को ले गई साथ, गार्डों के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रताप बहादुर चिकित्सालय में पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचे युवक को परिसर में बाइक खड़ी करने पर गार्डों ने घसीटकर पीटा। जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी को शांत कराया। पीड़ित ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर कोतवाली के बेगमवार्ड निवासी बबलू बृहस्पतिवार को पेट दर्द होने पर मेडिकल कॉलेज बाइक लेकर पहुंचा। असहनीय पीड़़ा की वजह से वह बाइक इमरजेंसी के करीब खड़ी कर भीतर की ओर भागा। गेट पर खड़े गार्डों ने उसे रोक लिया और बाइक हटाने को कहा। बबलू ने इंजेक्शन लगवाकर वापस लौटने पर बाइक हटाने की बात कही, मगर गार्ड उसकी बात सुनने को राजी नहीं हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गार्डों ने उसे घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। हंगामे की खबर पर पहुंची जिला अस्पताल चौकी की पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित युवक का उपचार कराने के बाद उसे घर जाने दिया। गार्डों की पिटाई से नाराज पीड़ित युवक ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निजी अस्पताल से दो कर्मचारियों का मोबाइल चोरी
प्रतापगढ़। राजा प्रताप बहादुर पार्क के करीब स्थित निजी नर्सिंग होम पर काम करने वाले कर्मचारी कुलदीप और विजय का मोबाइल बुधवार की रात चोरी हो गया। बृहस्पतिवार को पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें