फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हैंडपंप में उतरा करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंप में करंट उतरने से रविवार की शाम महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को महिला का शव घर पहुंचा तो परिजन बेसुध हो गए।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के भदौना निवासी हरिकेश सरोज गांव से बाहर घर बनवा रहे हैं। निर्माणाधीन घर में लगे हैंडपंप में सबमर्सिबल लगवाया है। रविवार की शाम पत्नी ऊषा सरोज (45) ने दीवार पर पानी डालने के लिए सबमर्सिबल चलाया। अचानक हैंडपंप में करंट उतरने से वह अचेत होकर गिर पड़ी।
मजदूरों के शोर मचाने पर परिजन उन्हें लेकर मंगरौरा बाजार के निजी अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर पहुंचने पर परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की शादी नहीं देख पाईं ऊषा
ऊषा के बड़े बेटे की तीन साल पहले मौत हो गई थी। घर में छोटा बेटा है। उसकी मई में शादी होनी थी। उसकी शादी की खुशी में ही ऊषा गांव से बाहर नया घर बनवा रही थीं। लेकिन, वह इकलौते बेटी की शादी नहीं देख पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें