फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश में आचार संहिता का उल्लंघन न होने दें युवा

Mon, 16 Jan 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
other
विज्ञापन
जोश में आचार संहिता का उल्लंघन युवा न होने दें। अपनी गाड़ी के सारे कागज और नंबर दुरुस्त रखें। यह बातें रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने बाबूगंज बाजार में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह व डिंपल यादव के क्षेत्र के बाद अगर कहीं सबसे ज्यादा काम हुआ है तो वह कुंडा और बाबागंज क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होने के कुछ ही दिन पहले उन्होंने दौड़-भाग करके पांच नई सड़कें स्वीकृत कराई हैं। इसके अलावा ट्रामा सेंटर सहित कई अन्य उपलब्ध्यिों के बारे में भी उन्होंने बताया। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने विकास कार्यों के बारे में बताते हुए सभी से हाथ उठवाकर चुनाव को स्वयं लड़ने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


उधर बाबागंज विधान सभा के डेरवा स्थित कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही लोगों को पूरे साल के कार्यों का व्यौरा भी बताया गया। इस दौरान प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, कैलाशनाथ ओझा, पूर्व सांसद शैलेंद्र, बौवा तिवारी, ध्यानी सिंह, रंग बहादुर सिंह, संजय जायसवाल, बबलू सिंह, संजय सिंह, सपाजिला महासचिव इरशाद सिद्दीकी, सपा जिलाउपाध्यक्ष छविनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे। उधर डेरवा में विधायक विनोद सरोज, प्रमुख पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह, मुलायम यादव, गोटू मोदी, कुंवर बहादुर पटेल, सजनलाल गुप्ता, भोला सेठ, कैसरअली आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें